दोस्तों दुनिया के कई हिस्सों में इंसानो द्वारा बनाएं गए ब्रिज इतने खतरनाक है कि वहां जाने से हर किसी को डर लग सकता है। क्योंकि यह ब्रीज बहुत ऊँचाई पर और अजीब जगहों पर बनाएं गए है। एक जमाना था जब लोगो को यह एक सपने के समान लगता था। पर आज के जमाने मे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके इंसानो ने कई ऐसे ब्रिज बनाएं हैं जो आश्चर्य से भरपूर है। इसलिए आज की अपनी जस वीडियो मे हम आपको दुनिया के 10 ऐसे खतरनाक ब्रिज के बारे मे बताएंगे जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाओगे। तो चलिए बिना देरी किये शुरू करते है वीडियो बने रहे हमारे साथ वीडियो के अंत तक-
1 – Eshima Ohashi Bridge (Japan)
दोस्तों सबसे पहले हम बात करते है जापान मे बने समुन्द्र तल से 800 फीट ऊँचे (Eshima Ohashi Bridge) की। जों जापान के मात्सुए और सकाइमिनटो में बना हुआ है। दोस्तों यह दिखने में जितना अजीबोगरीब है उतना ही लोगों के लिए अटपटा साबित हो रहा है। इस ब्रिज को जो चीज सबसे खतरनाक बनाती हैं वो है इसका शार्प तरीके से ऊपर जाना और फिर एकदम से ढलान में नीचे उतारना। यह ब्रिज बहुत ऊँचा-नीचा है। नीचे से दिखाई देने पर यह ब्रिज आपको बिल्कुल सीधा दिखाई देगा और ऊँचाई पर जाते समय यह ब्रिज आपको उतना ही नीचा दिखाई देगा। इस ब्रिज के एक तरफ के भाग की ढलान 6.1 है तो दूसरी तरफ 5.1 हैं। इस ब्रिज को एक झील के ऊपर बनाया गया है। जिसका निर्माण साल 1997 से 2004 तक पूरा हुआ था।
2 – Langkawi Sky Bridge (Malaysia)
दोस्तों लंगकावी स्काई का निर्माण साल 2005 में पूरा किया गया था। जिसके बाद लोगों के लिए इसे खोल दिया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी की यह पुल समुद्र तल से लगभग 2000 फिट की ऊँचाई पर बना हुआ है और इसकी लंबाई 410 फीट के आसपास है। इस ब्रिज पर चलने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप हवा में चल रहे है। क्योंकि इस पूरे ब्रिज पर बड़े-बड़े काँच लगे हुए है। जिसके कारण आप नीचे का पूरा नजारा देख सकते है। हालांकि जब यहाँ पर तेज हवाएं चलती हैं तो लोगों का यहाँ आने पर प्रतिबंधित लगा दिया जाता है। यह ब्रिज पूरी तरह से एक खंबे पर टिका हुआ है। जिसपर आप 360° का पूरा दृश्य देख सकते है। जो सुबह से लेकर रात तक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है।
3 – Zhangjiajie Glass Bridge (China)
वैसे तो दोस्तों चीन देश मे बड़े से बड़े पुल है। लेकिन चीन मे मौजूद (Zhangjiajie Glass Bridge) सबसे अलग और सबसे अनोखा ब्रिज है। क्योंकि इस पुल के उपर एक साथ 800 लोग आ सकते है जो अपने आप मे इस ब्रिज को खास बात है। वैसे तो दोस्तों इस पुल को देखकर ही डर लगने लग जाता है। क्योंकि इस ब्रिज के उपर बड़े-बड़े पारदर्शी काँच लगे हुए है। जिसके कारण आप आसपास की पहाड़ियों के अलावा पैरो के नीचे का नजारा तक देख सकते है। जिन लोगों को ऊँचाई से डर लगता है उनके लिए यहाँ जाना मना है। यह पुल इतना ऊँचा बनाया गया है कि यहाँ से कई किलोमीटर तक देखा जा सकता है। हालांकि ज़मीन से यह ब्रिज 980 फीट ऊंचाई पर बना है। जिसकी लंबाई 1410 फिट और चौड़ाई 20 फिट है। दोस्तों कांच से बनाये गए इस ब्रिज के काँच इतने मजबूत हैं की यहाँ आप हथौड़ा भी मार दोगे तब भी कांच नही टूटेगा। यह ब्रिज दो पहाड़ियों को आपस मे जोड़ने का काम करता है। इसलिए इस ब्रिज को स्काई वॉक पुल के नाम से भी जाना जाता है।
4 – Sochi Sky Bridge (Russia)
दोस्तो अब एक नजर इस ब्रिज पर भी डालिये जों रूस मे बना है जिसका नाम (Sochi Sky Bridge) है। इस ब्रिज को साल 2014 में पूरा बनाकर तैयार किया गया था। दोस्तों यह ब्रिज दो पहाड़ों को आपस मे जोड़ता है जिसकी ऊंचाई लगभग 680 फिट हैं और लंबाई 1400 फिट है। सोची स्काई ब्रिज को आप एक तरह से मौत का कुआँ भी बोल सकते है। क्यूंकि इस पुल के ऊपर से आप बंजी जम्पिंग भी कर सकते है। गोता खाते हुए यह ब्रिज 650 फिट नीचे ले जाता है। जिसके कारण इसको मौत का कुँआ भी कहते है। एक समय मे इस पुल पर 30 हजार से अधिक पर्यटक आना-जाना कर सकते है। यह ब्रिज जिस जगह पर बना हुआ है उस हिसाब से इस ब्रिज को दुनिया के भयानक और खतरनाक ब्रिजों में से एक माना गया है।
5 – The Tibetan Bridge in Claviere (Italy)
दोस्तों यह ब्रिज दुनिया का सबसे खतरनाक ब्रिज मे से एक है जों इटली देश में बना हुआ है। इस ब्रिज की ऊंचाई लगभग 400 फीट हैं और इसकी लंबाई की बात करें तो यह 1,300 फिट लंबा हैं। दोस्तों इस ब्रिज पर जाने का मतलब है मौत से खेलना। क्योंकि यहाँ पर आपकी एक गलती आपको गेहरी खाई में गिरा सकती है। हालांकि यहाँ पर आप हार्नेस के साथ एक जीप में बंद हो जाते हैं। जिससे नीचे गिरने का डर काफी कम होता हैं। बहुत ज्यादा खतरनाक ब्रिज होने के बावजूद भी यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिये यह जगह पसंदीदा जगहों में से एक हैं। हालांकि यह पर बच्चो और बुजुर्गों का जाना मना है।
6 – Kokonoe Yume Bridge (Japan)
दोस्तों यह ब्रिज बहती नदी के ऊपर बना हुआ है। जापान का यह ब्रिज पर्वतों के बीचो-बीच बना हुआ है। जो आपको अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। पर यह ब्रिज बहुत खतरनाक जगहों में शामिल हैं। इस ब्रिज को साल 2006 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। जिसकी ऊँचाई 568 फीट है और लंबाई 1280 फीट है। इस ब्रिज पर जब आप जाओगे तो आपको इसके ऊपर से बहुत अच्छे नजारे देखने को मिल जाते है। कभी-कभी कोहरे के कारण यहाँ जाना काफी मुश्किल हो जाता है। पर लोग यहाँ के दृश्य को देखने के लिए हर मौसम में तैयार रहते है। इस ब्रिज पर खड़े होकर दुनिया के सबसे ऊँची जगह का भरपूर आनंद ले सकते है।
7 – Vitim River Bridge (Siberia)
दोस्तों अब हम जिस ब्रिज की बात कर रहे है उसको सबसे ज्यादा और सबसे खतरनाक जगह कहते है। क्योंकि यह नदी के उपर बना सबसे पुराना ट्रेन ब्रिज है। इसको मुख्य रूप से ट्रेनों के लिए बनाया गया था जो धातु और लकड़ी का बना हुआ है जो अब समय के साथ-साथ सड़ती जा रही है। इसके अलावा यहां पर बहुत ज्यादा बर्फ होती है। जिसके कारण हमेशा फिसलने का डर बना रहता है। यह ब्रिज जमीन से लगभग 50 फीट की ऊँचाई पर है जिसकी लंबाई 1870 फिट हैं। यह भयानक सा दिखने वाला पुल महज 6 फिट चौडा है। इस ब्रिज की सबसे डरावनी बात यह है कि यहाँ सुरक्षा के लिहाज से रैलिंग या कुछ और नही है। जिससे पानी मे गिरने का डर बना रहता है।
8 – Peak Walk Bridge (Switzerland)
दोस्तों अब बात करते है स्विज़रलैंड मे बना यह ब्रिज जिसका नाम (Peak Walk Bridge) है। इस ब्रिज को हैंगिग ब्रिज भी कहा जाता है। दोस्तों यह ब्रिज दो चोटियों को जोड़ने का काम करता है। जिसकी ऊंचाई लगभग 9 हजार 200 फिट पर स्तिथ है और लंबाई 351 फिट है साथ ही यह ब्रिज 2.5 फिट चौडा हैं। इस जगह पर बर्फ पड़ने के कारण हमेशा मौसम खराब सा रहता है। जब मौसम खराब होता हैं तो इस ब्रिज को पर्यटकों के लिये बंद कर दिया जाता है।
9 – Royal Gorge Bridge (Colorado)
दोस्तों इस ब्रिज के पास साल 2003 तक का दुनिया के सबसे ऊँचे ब्रिज का खिताब था। जो बाद में चीन के नाम हो गया। रॉयल गॉर्ज ब्रिज पर जाना खतरे से खाली नही है। क्यूंकि यह ब्रिज दो पहाड़ो के बीच में नदी के ऊपर बना हुआ है। जिसकी लंबाई 1,260 फीट हैं और चौड़ाई 18 फिट है। इस ब्रिज को साल 1929 बनाया गया था। जिसको लकड़ी और स्टील से बनाया गया है साथ ही इस पुल को पर्यटकों के अलावा पैदल यात्रा तथा वाहनों के आवागमन के लिए बनाया गया हैं। यह ब्रिज दुनिया के सबसे ऊँचे ब्रिजों में शुमार हैं। यहाँ जाने पर चक्कर आना आम बात है। जहाँ बच्चो और बुजुर्गों के लिए विशेष गाइडलाइंस बनी हुई हैं।
10 – Aiguille du Midi Bridge
दोस्तों अब जाते जाते आपको एक ऐसा ब्रिज के बारे मे बताते है जों सबसे खतरनाक और अविश्वसनीय ब्रिज मे शामिल है। (Aiguille du Midi Bridge) के नाम से मशहूर यह ब्रिज बर्फ के अंदर बडी-बडी दो चट्टानों को काटकर बनाया गया है। जहाँ पर जाने के लिए आपको केबल कार लिफ़्ट का उपयोग करना पड़ता हैं। इसको लगभग दो दशकों तक सबसे ऊँची केबल कार का खिताब मिल चुका है। इस ब्रिज पर जाने के लिए 3,777 मीटर ऊंचाई तक एक लिफ्ट लगी हुई है। जिससे लोग आना-जाना करते हैं। इस ब्रिज की ऊँचाई लगभग 12,605 फिट है। अगर आप कमजोर दिल वाले है तो यहाँ पर आप नहीं आ सकते है। क्यूंकि इसकी ऊँचाई देखकर ही चक्कर आने लग जाते हैं। हालांकि यहां के नजारे देखने के लिए बहुत से पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता हैं और पर्यटक दूर-दूर से इस ब्रिज को देखने और इसका आनंद लेने आते है।
Conclusion:
तो दोस्तो ये थी वीडियो “दुनिया के 10 सबसे खतरनाक ब्रिज”। क्या कहना है आपको इन ब्रिज के बारे मे। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें आपके कॉमेंट का बेसब्री से इंतजार रहेगा। अगर आप हमारे इस चैनल में नए है तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले और अपने दोस्तो के साथ भी वीडियो को शेयर करे। मिलते है दोस्तो अपनी अगली इंटरस्टिंग वीडियो के साथ। तब तक के लिए धन्यवाद।